‘आजादी के अमृत काल’ में देश को महान बनाने के लिए स्वयं को भारत माता के प्रति समर्पित करें युवा: शाह

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 13 Aug 2023 06:56 PM
‘आजादी के अमृत काल’ में देश को महान बनाने के लिए स्वयं को भारत माता के प्रति समर्पित करें युवा: शाह
ऑडियो सुनें

अहमदाबाद. भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस से पहले, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को यहां युवाओं से अपील की कि वे देश को एक महान राष्ट्र बनाने के लिए “आजादी के अमृत काल” के 25 वर्षों के दौरान स्वयं को भारत माता के प्रति सर्मिपत कर दें. शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने यहां अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) द्वारा आयोजित ‘तिरंगा यात्रा’ को हरी झंडी दिखाई.

शाह ने कहा, ”हमें अब देश के लिए जान देने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम स्वतंत्र हैं. लेकिन, हमें अपने देश के लिए जीने से कोई नहीं रोक सकता.” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर 15 अगस्त 2022 को हर घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यदि गुजरात में एक करोड़ परिवारों में से प्रत्येक अपने घर पर तिरंगा फहराएगा, तो पूरा राज्य और देश “तिरंगामय” हो जाएगा.

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से 25 साल (2022 से) 15 अगस्त 2047 तक “आजादी का अमृत काल” के रूप में मनाने और इसका उपयोग देश को महान और हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने के लिए करने की अपील की है. शाह ने अपने संबोधन में कहा, ”यह ‘अमृत काल’ हमारी युवा पीढ.ी के लिए विशेष महत्व रखता है. जैसे युवा पीढ.ी ने 90 वर्षों तक देश की आजादी की लड़ाई का नेतृत्व किया और देश को उपनिवेशवाद की बेड़ियों से मुक्त कराया, वैसे ही आज की युवा पीढ.ी को स्वयं को 2047 तक 25 वर्षों के लिए भारत माता के लिए सर्मिपत करना होगा और भारत को महान बनाना होगा.”

उन्होंने कहा कि 1857 और 1947 के बीच 90 वर्षों के स्वतंत्रता संग्राम के परिणामस्वरूप, “लोकतंत्र की जननी” भारत दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में अपनी जगह बना रहा है. उन्होंने कहा, ”लेकिन मैं विशेष रूप से युवाओं को बताना चाहूंगा कि हमारी आजादी के पीछे लाखों लोगों का बलिदान है… हमारे पूर्वजों का बलिदान सिर्फ एक बलिदान नहीं, बल्कि हम सभी के वास्ते देश के लिए जीने का एक संस्कार है. हमें अब देश के लिए मरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम स्वतंत्र हैं, लेकिन हमें देश के लिए जीने से कोई नहीं रोक सकता.”

उन्होंने कहा, ”मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आने वाले वर्षों में भारत को महान, विकसित और आत्मनिर्भर बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को पूरा करेगा.” इस अभियान की परिकल्पना ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के समापन पर भारत की मिट्टी एवं शौर्य और देश की स्वतंत्रता एवं प्रगति की यात्रा का जश्न मनाने के लिए की गई है. इसका उद्देश्य राष्ट्रीय गौरव की भावना उत्पन्न करना और भावी पीढि.यों को भारत की विरासत की रक्षा के लिए प्रेरित करना है. आजादी का अमृत महोत्सव के तहत केंद्र सरकार 13-15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ जश्न मना रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu