यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना अश्लील टिप्पणी मामले में साइबर पुलिस के समक्ष हुए पेश

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 15 Apr 2025 08:18 PM
यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना अश्लील टिप्पणी मामले में साइबर पुलिस के समक्ष हुए पेश
ऑडियो सुनें

मुंबई. यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो के दौरान अश्लील टिप्पणी के मामले में मंगलवार को महाराष्ट्र साइबर पुलिस के समक्ष पूछताछ के लिए पेश हुए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र साइबर ने इलाहाबादिया और रैना के खिलाफ तीन समन जारी कर उन्हें मुंबई में जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए कहा था.

उन्होंने बताया कि वे दोनों दक्षिण मुंबई के कफ परेड इलाके में स्थित महाराष्ट्र साइबर कार्यालय में पहुंचे. इलाहाबादिया पिछले सप्ताह अपना बयान दर्ज कराने के लिए महाराष्ट्र साइबर पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे. महाराष्ट्र साइबर कार्यालय साइबर और सूचना सुरक्षा प्रभाग है जो महाराष्ट्र गृह विभाग के अधीन है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu