जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले में 1 की मौत, 12 पर्यटक घायल…

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 22 Apr 2025 05:09 PM
जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले में 1 की मौत, 12 पर्यटक घायल…
ऑडियो सुनें

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के पहलगाम के बायसरन इलाके में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 लोग घायल हुए। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षाबल ने मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।।

एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने पर्यटकों पर नजदीक से गोलियां चलाईं, जिससे कई लोग घायल हो गए। हमले के समय घटनास्थल पर रही एक महिला ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया, ह्लमेरे पति को सिर में गोली लगी है, जबकि सात अन्य लोग भी हमले में घायल हुए हैं। महिला ने अपनी पहचान नहीं बताई, लेकिन घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की गुहार लगाई।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों को निकालने के लिए एक हेलीकॉप्टर को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ घायलों को स्थानीय लोग अपने खच्चरों पर लादकर नीचे लाए। पहलगाम अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि 12 घायल पर्यटकों को वहां भर्ती कराया गया है और सभी की हालत स्थिर है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया कि इससे कुछ देर पहले, गोलीबारी की आवाजें सुनने के बाद सुरक्षा बल पहलगाम पर्यटन की बैसरन घाटी की ओर रवाना हुए। यह घटना ऐसे समय हुई है जब वर्षों तक आतंकवाद से जूझने के बाद कश्मीर में पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि देखी जा रही है।

इसके अलावा, 38 दिवसीय अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होनी है। देश भर से लाखों तीर्थयात्री दो मार्गों से पवित्र गुफा मंदिर की यात्रा करते हैं। एक मार्ग दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा पहलगाम मार्ग है जबकि दूसरा मार्ग गंदेरबल जिले में 14 किलोमीटर का छोटा बालटाल मार्ग है जहां खड़ी चढ़ाई है।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital