नवरात्र में मां बम्लेश्वरी के गढ़ में रुकेगी 10 एक्सप्रेस ट्रेन…

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 26 Mar 2025 12:53 PM
नवरात्र में मां बम्लेश्वरी के गढ़ में रुकेगी 10 एक्सप्रेस ट्रेन…
ऑडियो सुनें

डोंगरगढ़: नवरात्र पर्व के अवसर पर मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन करने के लिए हजारों श्रद्धालु डोंगरगढ़ पहुंचते हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 30 मार्च से 6 अप्रैल तक 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी स्टॉपेज डोंगरगढ़ में देने का निर्णय लिया है।

इसके अलावा, दो लोकल ट्रेनों का विस्तार भी किया गया है, जिससे श्रद्धालु आसानी से अपनी यात्रा पूरी कर सकें। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल ने गाड़ी संख्या 20843/20844 – बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस, बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस, बिलासपुर-मद्रास एक्सप्रेस, बिलासपुर-पुणे एक्सप्रेस, रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस और अन्य प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें को ठहराव दिया गया है।

वहीं लोकल ट्रेनों का विस्तार भी किया है जिसमे डोंगरगढ़-दुर्ग-डोंगरगढ़ लोकल को अब रायपुर तक बढ़ाया गया है। रायपुर-डोंगरगढ़ लोकल को अब गोंदिया तक विस्तारित किया गया है। बिलासपुर-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच जोड़ा गया है, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी।

मां बम्लेश्वरी देवी का मंदिर छत्तीसगढ़ के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है। नवरात्र पर्व के दौरान यहां विशाल मेला लगता है, जिसमें देशभर से श्रद्धालु आते हैं। इस दौरान डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि होती है, जिसे देखते हुए रेलवे ने यह विशेष सुविधा प्रदान की है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital