गुवाहाटी में सोमवार रात गोलीबारी से हड़कंप मच गया। शहर के लाचित नगर इलाके में स्थित होटल बिलास इन में रात करीब 9 बजे फायरिंग हुई। इसमें 06 की मौत हो गई और कई घायल हैं।
इस हमले में कई लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। गोलीबारी की घटना बोरा सर्विस के पास हुई। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया। फायरिंग में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं। होटल बिलास इन का एक कर्मचारी भी गोली लगने से घायल हुआ है। घायलों की कुल संख्या और उनकी हालत के बारे में अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
पुलिस घटनास्थल पर मौजूद लोगों से जानकारी जुटा रही है और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने में लगी है। गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त ने मौत की पुष्टि की है
पूरी खबर👇
गोलीबारी किसने की और पुलिस क्या कर रही है?
फिलहाल गोली चलाने वालों की पहचान सामने नहीं आई है। यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि गोलीबारी किस वजह से हुई और हमलावरों की संख्या कितनी थी। पुलिस मौके से जानकारी जुटा रही है और मामले की जांच कर रही है। घटना में पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। जांच के बाद ही गोलीबारी के कारणों और इसमें शामिल लोगों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
See Video