उत्तराखंड के रवि टम्टा से मिलिए। BA ग्रेजुएट होने के बावजूद, बिना किसी औपचारिक इंजीनियरिंग शिक्षा के, उन्होंने ऑनलाइन पढ़ाई, लगातार प्रयोगों और पक्के इरादे के दम पर एक इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार का प्रोटोटाइप तैयार किया है।
उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले BA ग्रेजुएट रवि टम्टा ने अपनी मेहनत और सीखने के जुनून से कमाल कर दिखाया है। 13 साल तक ऑनलाइन सीखने और खुद प्रयोग करने के बाद उन्होंने HAPIDA SKYNeX नाम का इलेक्ट्रिक फ्लाइंग व्हीकल तैयार किया है।
हालांकि बीए की डिग्री प्राप्त रवि तामता ने बिना इंजीनियरिंग डिग्री के एक इलेक्ट्रिक फ्लाइंग वाहन का निर्माण किया है, ऐसे में यह तकनीकी रूप से कितना सुरक्षित और अपडेट होगा, इस पर सवाल उठ सकते हैं। रवि टम्टा ने एक सिंगल-सीटर इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार प्रोटोटाइप का निर्माण किया है। इस वाहन का नाम HAPIDA SKYNeX रखा गया है।
फिलहाल यह तो तय है कि इनोवेशन का मतलब सिर्फ डिग्रियां हासिल करना नहीं है। यह तो जिज्ञासा, साहस और असंभव को संभव बनाने की इच्छाशक्ति के बारे में है!
देश—विदेश की कंपनियां आश्चर्यचकित होकर रवि टमटा के इस प्रयोग को सराह रही हैं। हाल ही एलन मस्क ने भी उड़ने वाली टेस्ला कार का आविष्कार किया है। ऐसे में टेस्ला को चुनौती देने के लिए भारतीय युवा का यह प्रयोग सराहनीय है।