मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले मंत्रिपरिषद का विस्तार किया, तीन नये सदस्यों को शामिल किया…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 26 Aug 2023 01:50 PM
मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले मंत्रिपरिषद का विस्तार किया, तीन नये सदस्यों को शामिल किया…
ऑडियो सुनें

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ंिसह चौहान ने साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन विधायकों को मंत्रियों के रूप में शामिल करके अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। इसके साथ ही चौहान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में अब 34 सदस्य हो गए हैं।

राज्य के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने सुबह करीब नौ बजे यहां राजभवन में तीन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। पूर्व मंत्री, ब्राह्मण नेता और ंिवध क्षेत्र के रीवा से चार बार विधायक राजेंद्र शुक्ला, महाकोशल क्षेत्र के बालाघाट से सात बार विधायक एवं मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन और बुंदेलखंड क्षेत्र में टीकमगढ़ जिले के खरगापुर से विधायक राहुल लोधी ने मंत्री पद की शपथ ली।

राजभवन के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि शुक्ला और बिसेन ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली, वहीं लोधी ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें अभी तक विभागों का आवंटन नहीं किया गया है। लोधी भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती के भतीजे हैं।

बिसेन (71) और लोधी (46) अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय से हैं, जो मध्य प्रदेश की आबादी का 45 प्रतिशत से अधिक है।
शुक्ला के शामिल होने से ंिवध क्षेत्र से मंत्रियों की संख्या चार हो जाएगी जबकि बिसेन के आने से महाकौशल इलाके से दो तथा लोधी के शामिल होने से बुंदेलखंड से मंत्रियों की संख्या पांच हो जाएगी।

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के छोटे भाई जालम ंिसह और भाजपा एससी (अनुसूचित जाति) मोर्चा के अध्यक्ष लालंिसह आर्य के नाम भी चर्चा में थे लेकिन वे कैबिनेट में जगह नहीं बना सके। मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ भाजपा ने तीन महीने से भी कम समय में होने वाले चुनावों से पहले मध्य प्रदेश में जातीय और क्षेत्रीय समीकरण को संतुलित करने की कोशिश की है। मध्य प्रदेश में पिछला विधानसभा चुनाव 28 नवंबर, 2018 को हुआ था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav