आंध्र प्रदेश में रेल दुर्घटना में 10 लोग घायल, कई के मारे जाने की आशंका

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 29 Oct 2023 10:22 PM
आंध्र प्रदेश में रेल दुर्घटना में 10 लोग घायल, कई के मारे जाने की आशंका
ऑडियो सुनें

विशाखापत्तनम. आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में रविवार शाम दो रेलगाड़ियों की टक्कर में कम से कम 10 लोग घायल हो गए और कुछ के मारे जाने की आशंका है. रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पूर्वी तटीय रेलवे क्षेत्र के एक अधिकारी ने कहा, ”विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर (ट्रेन संख्या 08532), विशाखापत्तनम-रायगढ़ा पैसेंजर (ट्रेन संख्या 08504) से टकरा गई. इस घटना में कम से कम 10 लोग घायल हो गए.” एक अधिकारी ने बताया कि ऐसी आशंका है कि दुर्घटना में कुछ मौतें भी हुई हैं, लेकिन उन्होंने इसकी तत्काल पुष्टि नहीं की है.

मंडल रेल प्रबंधक सौरभ प्रसाद घटनास्थल पर पहुंच गये हैं और बचाव कार्य जोरों पर है. अधिकारी ने बताया कि स्थानीय प्रशासन और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को सूचित किया गया और उनसे सहायता मांगी गई तथा एम्बुलेंस तथा दुर्घटना राहत रेलगाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को बचाव कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों से घायलों को ले जाने के लिए पर्याप्त संख्या में एम्बुलेंस की व्यवस्था करने को कहा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu