सुकमा जिले में 11 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 12 Dec 2024 10:31 PM
सुकमा जिले में 11 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
ऑडियो सुनें

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षाबलों के सामने 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि जोगेंद्र यादव, हेमला देवा और नौ अन्य नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है. चव्हाण ने बताया कि इनमें से यादव प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की पेद्दाबोडकेल क्रांतिकारी पार्टी समिति के तहत कृषि समिति का अध्यक्ष था.

उन्होंने बताया कि हेमला इसकी जनसंपर्क समिति का प्रमुख था, जबकि नौ अन्य नक्सली निचले स्तर के कैडर हैं. अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों ने माओवादियों की अमानवीय और खोखली विचारधारा से तंग आकर तथा राज्य सरकार की नक्सलवाद उन्मूलन नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है. उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के अनुसार लाभ मिलेगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu