भारत को मिली हार: न्यूजीलैंड ने इंडिया को 87 रनों से हराया, डफी की शानदार गेंदबाजी….

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 30 Oct 2026 04:51 PM
भारत को मिली हार: न्यूजीलैंड ने इंडिया को 87 रनों से हराया, डफी की शानदार गेंदबाजी….
ऑडियो सुनें

न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को 87 रनों से हरा दिया है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 259 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 172 रन ही बना सकी। टीम इंडिया हालांकि, पांच मैचों की सीरीज में 3-1 से आगे है। न्यूजीलैंड के लिए इस मैच में जहां ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया, जबकि गेंदबाजी में जैकब डफी ने दमदार प्रदर्शन किया।

भारत के लिए तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए, जबकि नमन धीर 28 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 27, श्रेयस अय्यर ने 22, नीतीश रेड्डी ने 21 और अक्षर पटेल ने सात रन बनाए। प्रिंस यादव 18 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि मयंक यादव तीन रन बनाकर नाबाद लौटे। न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी को चार विकेट मिले। वहीं, मैथ्यू फिशर और मिचेल सैंटनर को दो-दो विकेट मिले। एडम मिल्ने ने एक विकेट लिया।

तिलक पवेलियन लौटे

तिलक वर्मा के रूप में भारत को नौवां झटका लगा है। तिलक 35 गेंदों पर 16 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए। तिलक को मैथ्यू फिशर ने अपना शिकार बनाया।

तिलक क्रीज पर

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आठ विकेट गंवा दिए हैं, लेकिन तिलक वर्मा क्रीज पर टिके हुए हैं। भारत ने 16 ओवर की समाप्ति तक आठ विकेट पर 144 रन बनाए हैं। तिलक और प्रिंस के बीच साझेदारी पनप रही है।

हैट्रिक नहीं ले सके जैकब

जैकब डफी ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए। उन्होंने पहले नमन धीर को आउट किया और अगली ही गेंद पर अर्शदीप को पवेलियन भेजा। अर्शदीप खाता भी नहीं खोल सके। हालांकि, जैकब डफी हैट्रिक पूरी नहीं कर सके।

नमन धीर आउट

भारत को नमन धीर के रूप में सातवां झटका लगा है। नमन और तिलक के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही थी, लेकिन जैकब डफी गेंद पर नाथन स्मिथ ने शानदार कैच पकड़ा। नमन 13 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए।

अक्षर पवेलियन लौटे

सैंटनर ने अक्षर पटेल को आउट कर भारत को छठा झटका दिया है। अक्षर नौ गेंदों पर एक चौके की मदद से सात रन बनाकर आउट हुए।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav