उत्तराखंड से बड़ी खबर आई है। बद्रीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ में चाई गांव के पास क्रैश हो गया है । सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसकी पुष्टि की है। जिला प्रशासन, SDRF और सेना रेस्क्यू में जुटी है।? बारिश-बर्फबारी के बीच सर्च ऑपरेशन जारी है।
अभी तक हेलीकाप्टर की लोकेशन नहीं प्राप्त हो सकी है। हेलीकॉप्टर ने 2:15 PM पर उड़ान भरी थे और हाथी पर्वत के पास उससे संपर्क कट गया।
सेना की यूनिट ने DM चमोली को सूचना दे दी है। खराब मौसम की वजह से हादसा होना बताया जा रहा है।
पायलट से अभी तक संपर्क नहीं हो सका। चमोली जिले के जोशीमठ बद्रीनाथ रूट पर एक हेलीकॉप्टर जिसमे पायलट समेत छह लोग सवार थे, उसकी लोकेशन नहीं प्राप्त हो रही।
हेलीकॉप्टर के क्रैश होने के बाद बड़े रेस्क्यू का दावा ज़रूर है लेकिन घटनास्थल तक पहुँचना किसी बड़ी जंग से कम नहीं है। उठता धुआँ बता रहा है कि हादसा बहुत खतरनाक था।
बताया जाता है कि हेलीकॉप्टर ने 2:15 PM पर उड़ान भरी थे और हाथी पर्वत के पास उससे संपर्क कट गया। हेलीकॉप्टर क्रैश होने का वीडियो सामने आया है, आप भी देख सकते हैं।
यह हेलीकॉप्टर Trans Bharat Aviation का (VT-HCX) बताया जाता है। इसमें 5 यात्री और एक पायलट सवार थे। उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के पास ट्रांस भारत एविएशन के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कंपनी के पूरे बेड़े की उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) के CEO प्रतीक जैन ने इसकी पुष्टि की है।
प्रतीक जैन के मुताबिक, हादसे के बाद एहतियाती कदम उठाते हुए ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के सभी हेलीकॉप्टरों को ग्राउंड कर दिया गया है। अगले आदेश तक कंपनी के हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सकेंगे। यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा और दुर्घटना के बाद जरूरी जांच को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।