भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार दूसरे कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। हालांकि, शुरुआती कारोबार में आई तेजी बाद में कुछ कम हो गई, लेकिन दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे।
कारोबार की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स 591.55 अंक यानी 0.79% उछलकर 74,742.59 के स्तर पर पहुंच गया था। वहीं, एनएसई निफ्टी 181.35 अंक यानी 0.79% की तेजी के साथ 23,118.10 पर कारोबार कर रहा था।
हालांकि, दिन चढ़ने के साथ बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आखिरकार कारोबार समाप्त होने पर सेंसेक्स 308.49 अंक यानी 0.42% की बढ़त के साथ 74,459.53 पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 116.35 अंक यानी 0.51% चढ़कर 23,053.10 के स्तर पर पहुंच गया।
शेयर बाजार में Nifty के 23,000 के स्तर को पार करने के बाद निवेशकों की नजर अब साल के आखिरी दो महीनों पर है। ऐतिहासिक बाजार रुझानों के आधार पर नवंबर और दिसंबर में संभावित तेजी को लेकर चर्चा तेज है। हालांकि, आगे बाजार की दिशा घरेलू आर्थिक आंकड़ों, कंपनियों के नतीजों और वैश्विक संकेतों पर निर्भर करेगी। आज Nifty ने पार किया 23,000 का स्तर, क्या नवंबर-दिसंबर में दोहराएगा इतिहास?
जानिए एक्सपर्ट की राय.