तमिलनाडु में दो पटाखा फैक्टरी में विस्फोट में 11 लोगों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 17 Oct 2023 08:37 PM
तमिलनाडु में दो पटाखा फैक्टरी में विस्फोट में 11 लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

विरुधुनगर. तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के रंगापलयम और किचन्याकानपट्टी में दो अलग-अलग पटाखा फैक्टरी में मंगलवार को आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक पुलिस, दमकल एवं बचाव सेवा र्किमयों और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाने और पीड़ितों को बचाने की कोशिश की.

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”शिवकाशी की पटाखा फैक्टरी में अचानक हुए धमाके के बाद घटनास्थल से सात जले हुए शव मिले हैं और उनकी पहचान अबतक नहीं हो पाई है.” अधिकारी ने बताया कि पुलिस को आशंका है कि मरने वाले लोग मजदूर हो सकते हैं. उन्होंने बताया कि घटनास्थल से जख्मी हालत में निकाले गए तीन अन्य लोगों की भी बाद मौत हो गई.

पुलिस ने बताया कि पटाखा फैक्टरी में आग लगने की दूसरी घटना किचन्याकानपट्टी गांव में हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान 35 वर्षीय वेम्बु के तौर पर की गई है. पुलिस ने बताया कि दो महिला श्रमिकों को बचाया गया है और उन्हें इलाज के लिए श्रीविल्लुपुत्तुर राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने हादसे में हुई मौतों पर शोक जताया और मृतकों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu