पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्वात नदी में एक ही परिवार के 18 लोग डूबे, चार शव बरामद

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 27 Jun 2025 03:16 PM
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्वात नदी में एक ही परिवार के 18 लोग डूबे, चार शव बरामद
ऑडियो सुनें

पेशावर: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की स्वात नदी में शुक्रवार को अचानक आई बाढ़ में एक ही परिवार के कम से कम 18 लोग डूब गए, जिसमें से चार लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि अन्य की तलाश जारी है। बचाव अभियान के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यहां एक प्रेस विज्ञप्ति में ‘रेस्क्यू -1122’ के महानिदेशक शाह फहाद के हवाले से कहा गया, ‘‘पांच अलग-अलग स्थानों पर बचाव अभियान जारी है और ‘रेस्क्यू 1122’ के 80 कर्मी अभियान में शामिल हैं।’’ शुरूआती जानकारी के अनुसार, यह परिवार इस क्षेत्र में घूमने आए पर्यटकों के समूह का हिस्सा था और भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने पर उसमें फंस गया था।

स्वात नदी यहां पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी क्षेत्र में बहती है। प्राधिकारियों ने बताया कि लापता हुए अन्य लोगों को खोजने के लिए वृहद तलाश अभियान अब भी जारी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital