दंतेवाड़ा में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से 2 जवान घायल…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 23 Mar 2024 12:35 PM
दंतेवाड़ा में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से 2 जवान घायल…
ऑडियो सुनें

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्रों में बीते कुछ दिनों से नक्सली लगातार बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है, लेकिन जवाबी कार्रवाई के बाद भी नक्सली अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

इसी कड़ी में एक बार फिर दंतेवाड़ा में डीआरजी जवान प्रेशर IED ब्लास्ट की चपेट में आ गए हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए रायपुर लाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, डीआरजी के जवान टीम के साथ अरनपुर जगरगुंडा रोड पर सड़क सुरक्षा में निकले थे।

इस दौरान नक्सलियों के लगाए IED में ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में जवान राजेश मरकाम और विकास कर्मा घायल हो गए। दोनों घायल जवानों को एमआई 17 हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया और देवेंद्र नगर में स्थित नारायणा अस्पताल में उनका इलाज जारी है। बता दें कि दोनों जवान बस्तर फाइटर ग्रुप के जवान है।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  2. 2 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  3. 3 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  4. 4 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav