मप्र विधानसभा चुनाव के लिए 3,832 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 31 Oct 2023 01:52 PM
मप्र विधानसभा चुनाव के लिए 3,832 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया
ऑडियो सुनें

भोपाल: मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के 17 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए कुल 3,832 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने कहा कि नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 21 अक्टूबर को शुरू हुई और इसकी समयसीमा सोमवार को समाप्त हो गई।

उन्होंने बताया कि सोमवार तक 3,832 उम्मीदवारों द्वारा दाखिल 4,359 नामांकन प्राप्त हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने के आखिरी दिन 2,489 उम्मीदवारों ने 2,811 नामांकन दाखिल किए।

उन्होंने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को होगी और उम्मीदवार दो नवंबर तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीट के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav