गरियाबंद जिले में 54 नग कीमती हीरे बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 14 Jul 2023 02:03 PM
गरियाबंद जिले में 54 नग कीमती हीरे बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार…
ऑडियो सुनें

मैनपुर: गरियाबंद जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। मैनपुर पुलिस ने नेशनल हाईवे 130 -सी में 54 नग लाखों रुपए की कीमती पत्थर हीरें के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर मैनपुर पुलिस ने नेशनल हाईवे 130 सी मैनपुर गरियाबंद मुख्य मार्ग में हीरा बेचने के फिराक में दो युवक ग्राहक की तलाश में घुमने की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना गरियाबंद पुलिस वरिष्ठ अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले को दिया गया।

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले के निर्देशन एवं एसडीओपी पुलिस मैनपुर अनुज कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में मैनपुर पुलिस मैनपुर से मात्र 8 किलोमीटर दूर गरियाबद नेशनल हाईवे सड़क में दबनाई नाला के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो युवक से पूछताछ किया।

युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से 54 नग कीमती हीरा रत्न बरामद किया गया आरोपी सैयद हुसैन खान पिता जमील हुसैन उम्र 35 वर्ष आर आर नगर भवानीपुर विजयवाड़ा के पास से 30 नग हीरे बरामद किया गया। वही दूसरा आरोपी कमाल खान पिता जमाल खान 38वर्ष धवलपुर गरियाबद जिला निवासी के पास से 24 नग हीरे बरामद किया गया है।

हीरा को कागज की पोटली बनाकर जेब में छिपा कर रखा गया था जिसकी अनुमानित लागत ₹3 लाख 75 हजार रुपए बताई जा रही है। मैनपुर पुलिस द्वारा धारा 379, 34 ,4-21 माइनिंग एक्ट के तहत कारवाही किया जा रहा है। वही इस कार्यवाही में प्रमुख रूप से एएसआई जीवन लाल साहू ,आरक्षक जय कुमार यादव ,सुखसागर नाग ,अंगत राव एवं स्पेशल टीम की विशेष भूमिका रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav