गाजा में राहत सामग्री का इंतजार कर रहे 73 लोग मारे गए: फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 20 Jul 2025 09:54 PM
गाजा में राहत सामग्री का इंतजार कर रहे 73 लोग मारे गए: फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय
ऑडियो सुनें

दीर अल-बलाह (गाजा पट्टी). फलस्तीन क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि रविवार को गाजा में विभिन्न स्थानों पर राहत सहायता की प्रतीक्षा करने के दौरान 73 लोग गोलीबारी में मारे गए. स्वास्थ्य मंत्रालय और स्थानीय अस्पतालों के अनुसार, सबसे अधिक मौतें उत्तरी गाजा में हुईं, जहां इजराइल के साथ लगने वाली जिकिम सीमा के जरिये उत्तरी गाजा में आ रही राहत सामग्री का इंतजार कर रहे कम से कम 67 फलस्तीनी मारे गए. अस्पतालों के अनुसार, 150 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है.

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ये लोग इजराइली सेना की गोलीबारी में मारे गए या हथियारबंद गिरोहों ने उन्हें निशाना बनाया. लेकिन कुछ प्रत्यक्षर्दिशयों ने बताया कि इजराइली सेना ने भीड़ पर गोलियां चलाईं. उत्तरी गाज.ा में ये गोलीबारी गाज.ा मानवतावादी कोष (जीएचएफ) से जुड़े सहायता वितरण केंद्रों के पास नहीं हुई. जीएचएफ अमेरिकी और इज.राइल सर्मिथत समूह है जो फलस्तीनियों को खाद्य सामग्री वितरित करता है.

प्रत्यक्षर्दिशयों और स्वास्थ्य र्किमयों का कहना है कि समूह के वितरण केंद्रों तक पहुंचने की कोशिश करते समय सैकड़ों लोग इजराइली गोलीबारी में मारे गए हैं. इस बीच, इज.राइली सेना ने रविवार को मध्य गाजा के इलाकों के लिए नयी निकासी चेतावनियां जारी कीं. यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब इजराइल और हमास कतर में युद्ध विराम वार्ता कर रहे हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थों का कहना है कि इसमें कोई सफलता नहीं मिली है.

इस महीने की शुरुआत में, इजराइली सेना ने कहा था कि गाजा पट्टी के 65 प्रतिशत से अधिक हिस्से पर उसका नियंत्रण है. गाजा के जिस क्षेत्र को खाली करने का आदेश दिया गया है, वहां कई अंतरराष्ट्रीय संगठन स्थित हैं जो राहत सामग्री वितरित करने का प्रयास कर रहे हैं.

इजराइली सेना ने मध्य गाजा के इलाकों से निकासी के लिए नयी चेतावनी जारी की

इजराइली सेना ने रविवार को मध्य गाजा के क्षेत्रों से नागरिकों की निकासी के लिए नयी चेतावनी जारी की है. इस संबंध में जारी निर्देशों के बाद, दीर अल-बलाह और दक्षिणी शहरों रफ.ा तथा ख.ान यूनुस के बीच संपर्क लगभग टूट गया है.

निकासी की यह चेतावनी ऐसे समय में जारी की गई, जब इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम को लेकर कतर में बातचीत हो रही है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थों के अनुसार, अब तक कोई ठोस परिणाम नहीं निकला है. निकासी आदेश वाले इलाके में कई अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां भी मौजूद हैं, जो राहत सामग्री वितरित करने का प्रयास कर रही हैं. हालांकि, इन संगठनों ने इस आदेश पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

इजराइली सेना के प्रवक्ता अविचाय अदरई ने चेतावनी दी कि सेना पूरी ताकत के साथ हमलावरों पर कार्रवाई करेगी. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे गाजा के दक्षिणी तट पर स्थित मुवासी नामक क्षेत्र में चले जाएं, जिसे इजराइली सेना ने सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu