Mohan Bhagwat : RSS चीफ मोहन भागवत बिलासपुर पहुंचे, संगठन छत्तीसगढ़ को दो हिस्से में बांट सकता है, प्रमुख भी दो होंगे

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Thu, 22 Oct 2026 05:34 PM
Mohan Bhagwat : RSS चीफ मोहन भागवत बिलासपुर पहुंचे, संगठन छत्तीसगढ़ को दो हिस्से में बांट सकता है, प्रमुख भी दो होंगे
ऑडियो सुनें

आरएसएस चीफ मोहन भागवत दो दिनों के प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे. रेलवे स्टेशन पर उनका स्वागत संघ के बड़े पदाधिकारियों ने किया।

मोहन भागवत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर उतरे। इसके बाद वे कोनी स्थित सरस्वती आवासीय विद्यालय के लिए रवाना हो गए।

मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) अपने प्रवास के दौरान कोनी के सरस्वती आवासीय विद्यालय में आयोजित संघ के बौद्धिक वर्ग और बैठक में शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

RSS प्रमुख (Mohan Bhagwat) का यह दौरा दो दिनों का है। इस दौरान वे निर्धारित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनके बिलासपुर पहुंचने के बाद रेलवे स्टेशन से विद्यालय तक की आवाजाही के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।

पता चला है कि आरएसएस अपनी संगठन की कार्ययोजना के अनुसार छत्तीसगढ़ को दो हिस्सों में बांट सकता है। एक को बिलासपुर विभाग कहा जायेगा और दूसरे को रायपुर विभाग। पूरे देश में यह योजना लागू की जाएगी। दोनों विभागों के प्रमुख भी अलग होंगे। अभी तक प्रदेश का प्रमुख प्रांत प्रचारक होता था।

 

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group