डोंगरगढ़: मंदिर परिसर में लगे एलईडी टीवी में अचानक चलने लगा अश्लील वीडियो, श्रद्धालुओं में हड़कंप…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 17 Feb 2024 01:14 PM
डोंगरगढ़: मंदिर परिसर में लगे एलईडी टीवी में अचानक चलने लगा अश्लील वीडियो, श्रद्धालुओं में हड़कंप…
ऑडियो सुनें

राजनांदगांव: प्रदेश के राजनांदगांव जिले डोंगरगढ़ में स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जिसमे कल देर शाम मंदिर की सीढ़ियों में लगे एलईडी टीवी में अश्लील वीडियो दिखने से श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया. एलईडी स्क्रीन पर चल रहे अश्लील वीडियो को कई श्रध्दालुओं ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया. जिसके बाद पूरा मामला डोंगरगढ़ थाने पहुंचा. इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

ये है पूरा मामला

Chhattisgarh की आराध्य माता मां बम्लेश्वरी मंदिर पहाड़ों पर स्थित है. जहां पहुंचने के लिए श्रध्दालुओं को लगभग 1100 सीढ़ियां चढ़ना होता है. वहीं सीढ़ियों के किनारे कई जगह मंदिर ट्रस्ट ने LED स्क्रीन लगाई गई है. जिसमें शुक्रवार की देर शाम अश्लील वीडियो चलते दिखने से श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया. कई श्रद्धालु अपने परिवार के साथ एलईडी स्क्रीन के सामने थे और मंदिर परिसर में अश्लील वीडियो चलने से अपने आप को शर्मिंदा महसूस कर रहे थे.

जिसके बाद कुछ श्रध्दालुओं ने पूरे मामले की शिकायत डोंगरगढ़ थाने पहुंच कर की. दुर्ग के रहने वाले वरुण जोशी बताते है कि वे डोंगरगढ़ माता मंदिर हमेशा परिवार के साथ आते रहते है. इस बार भी वे डोंगरगढ़ माता के दर्शन को पहुंचे थे. लेकिन जब दर्शन करके उतर रहे थे तब उन्होंने अश्लील वीडियो स्क्रीन पर चलता देखा उस समय वहां पर सैकड़ों की संख्या में स्कूली छात्र- छात्राओं के साथ महिलाएं भी मौजूद थी. जिसके बाद उन्होंने मंदिर ट्रस्ट समिति के ख़िलाफ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. वहीं मंदिर ट्रस्ट ने भी थाने में मामले की शिकायत की है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav