छतीसगढ़: व्यापम ने व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षाओं की संभावित तिथि जारी की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 19 Feb 2024 09:59 PM
छतीसगढ़: व्यापम ने व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षाओं की संभावित तिथि जारी की
ऑडियो सुनें

रायपुर. छतीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) ने राज्य के विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों एवं विषयों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी कर दी है. तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, एनसीईआरटी तथा कृषि विभाग के शैक्षणिक सत्र 2024-25 में विभिन्न व्यावसायिक विषयों में प्रवेश के लिए व्यापम मई एवं जून माह में परीक्षाएं आयोजित की जाएगी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्री. एम.सी.ए. एमसीए 24 तथा एम.एससी. नर्सिंग एमएससीएन 2024 में प्रवेश के लिए परीक्षा की संभावित तिथि 30 मई 2024 रखी गई है. इसी तरह प्री. बीएड, प्री. डीएलडी, के लिए 2 जून 2024, पीईटी एवं पीपीएचटी के लिए परीक्षा की संभावित तिथि 6 जून 2024 होगी. बीएससी नर्सिंग, प्री बीए बीएड/प्री बीएससी बीएड के लिए 13 जून, पीएटी/पीव्हीपीटी प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 16 जून तथा पीपीटी प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 23 जून 2024 है.

उक्त प्रवेश परीक्षाओं के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी प्रतिभागियों से किसी भी प्रकार का परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा. ऑनलाईन आवेदन की प्रारंभिक एवं अंतिम तिथि, सुधार की तिथि एवं परीक्षा का समय व्यापम के वेबसाईट पर बाद में घोषित किए जाएंगे. इस संबंध में विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in एवं https://vyapamaar.cgstate.gov.in/
पर उपलब्ध रहेगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu