हिमाचल संकट का समाधान जल्द निकालेगी कांग्रेस: सचिन पायलट

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 28 Feb 2024 06:51 PM
हिमाचल संकट का समाधान जल्द निकालेगी कांग्रेस: सचिन पायलट
ऑडियो सुनें

जयपुर. कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में पार्टी की सरकार पर आए संकट का जल्द समाधान निकाल लेगी. कांग्रेस महासचिव ने कहा, “हमारी पार्टी ने हिमाचल में पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं. वे सबसे बात करेंगे और उम्मीद है कि बहुत जल्द मामले को सुलझा लिया जाएगा.” हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार तब संकट में आ गई जब राज्य की एकमात्र सीट के लिए हुए राज्यसभा चुनाव में पार्टी के छह विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर दी.

वहीं, पायलट ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ. दल ने हर मुद्दे पर वादाखिलाफी की है. उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सीकर में मीडिया से कहा कि देश में पिछले 10 साल की स्थिति और भाजपा का 10 साल का रिपोर्ट कार्ड देखिए. उन्होंने दावा किया कि हर मुद्दे पर इस सरकार ने वादाखिलाफी की है, विशेष तौर पर किसानों और नौजवानों के साथ.

पायलट ने कहा, “हर मोर्चे पर सिर्फ प्रचार हो रहा है, लेकिन धरातल पर महंगाई, बेरोजगारी के मामले में वो (केंद्र सरकार) अपने आपको कामयाब नहीं कर पाये.” हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम पर उन्होंने कहा, ” हमारी पार्टी ने हिमाचल में पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं. वे सबसे बात करेंगे और उम्मीद है बहुत जल्द मामले को सुलझा लिया जाएगा.” पूर्व उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ मजबूत है.

पायलट ने कहा, “चुनाव से पहले बहुत से लोग आते-जाते हैं. यह लगभग हर चुनाव के पहले होता है लेकिन यह चुनाव (भाजपा नीत) राजग बनाम ‘इंडिया’ गठबंधन का है. हमारा गठबंधन मजबूत है.” उन्होंने कहा, ” हम सीट बंटवारे को लगभग अंतिम रूप दे चुके हैं. हम मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे.” कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu