प्रज्ञानानंदा ने केमर को हराया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 28 Feb 2024 08:27 PM
प्रज्ञानानंदा ने केमर को हराया
ऑडियो सुनें

प्राग. भारत के आर प्रज्ञानानंदा ने बुधवार को यहां प्राग मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के पहले दौर में जर्मनी के विन्सेंट केमर को हराकर अच्छी शुरुआत की. प्रज्ञानानंदा ने केमर के खिलाफ सिर्फ 41 चाल में जीत दर्ज की. इस जीत के साथ प्रज्ञानानंदा ‘लाइव रेटिंग’ में एक बार फिर पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को पछाड़कर भारत के शीर्ष खिलाड़ी बन गए.

उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तार ने चेक गणराज्य के एनगुएन थाई डाई वेन को हराया जबकि ईरान के परहम माघसूदलू ने पोलैंड के बार्तेल मातेयुज को शिकस्त दी. दिन की अन्य बाजियों में डी गुकेश ने रोमानिया के रिचर्ड रेपोर्ट से ड्रॉ खेला जबकि विदित गुजराती ने चेक गणराज्य के डेविड नवारा के साथ अंक बांटे. चैलेंजर वर्ग में आर वैशाली को पहले दौर में यूक्रेन के एंटोन कोरोबोव के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu