नेटफ्लिक्स ने कंधार विमान अपहण मामले पर सीरीज़ प्रसारित करने की घोषणा की

मुंबई. ‘इंडियन एयरलाइन’ के एक विमान के दिसंबर 1999 में अपहरण की घटना पर नेटफ्लिक्स पर एक सीरीज़ प्रसारित की जाएगी जिसका निर्देशक अनुभव सिन्हा करेंगे. इस सीरीज़ का नाम ‘आईसी: 814 द कंधार हाइजैक’ है. इसमें विजय वर्मा, पत्रलेखा, पंकज कपूर, नसीरुद्दीन शाह, अरविंद स्वामी, दीया मिर्जा, कुमुद मिश्रा, मनोज पाहवा, अमृता पुरी और अनुपम त्रिपाठी जैसे कलाकार हैं.

निर्माताओं के मुताबिक, इस सीरीज़ की कहानी 24 दिसंबर 1999 को नेपाल के काठमांडू से दिल्ली आ रहे विमान को अगवा किए जाने के ईदगिर्द घूमती है. अपहृत विमान को कंधार ले जाया गया था. विमान में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सात दिन तक बंधक बनाकर रखा गया था. वहीं, देश में अधिकारी संकट का हल तलाशने और यात्रियों को वापस लाने की कोशिशों में जुटे थे.
सिन्हा ने ‘मुल्क’, ‘आर्टिकल 15’ और ‘भीड़’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया है. उन्होंने कहा कि सीरीज़ पर काम करते समय यथासंभव प्रामाणिक रहने की जिम्मेदारी थी.

निर्देशक ने यहां नेटफ्लिक्स के कार्यक्रम ‘नेक्स्ट’ में कहा, ह्ल जब मैंने शोध करना शुरू किया, तो लगभग हर किसी को अपहरण के बारे में कुछ बातें याद थीं. मुझे एहसास हुआ कि यह एक बहुत ही जटिल कहानी है और उन सात दिनों में बहुत सी चीजें हुईं और बहुत से लोग इसके बारे में नहीं जानते हैं.ह्व उन्होंने कहा, ह्ल मैं बहुत सारे अधिकारियों, यात्रियों तथा पायलट से मिला. सबके पास साझा करने के लिए बहुत कुछ था. हमने शो में सब कुछ डाल दिया है… हमें इसे तथ्यात्मक रूप से सही और फिर भी नाटकीय और आकर्षक बनाना था… यह एक दिलचस्प प्रक्रिया थी.ह्व सिन्हा ने कहा कि ‘नेटफ्लिक्स इंडिया’ की उपाध्यक्ष (कंटेंट) मोनिका शेरगिल ने उनसे वादा किया था कि सीरीज़ की शूटिंग आठ महीने में पूरी हो जाएगी लेकिन यह दो साल तक चली.

Related Articles

Back to top button