लोगों के गांवों से शहरों की ओर पलायन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार : गडकरी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 29 Feb 2024 07:25 PM
लोगों के गांवों से शहरों की ओर पलायन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार : गडकरी
ऑडियो सुनें

हैदराबाद. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि आजादी के बाद से देश में बड़े पैमाने पर लोगों के गांवों से शहरों की ओर पलायन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है. लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘विजय संकल्प यात्रा’ के तहत तेलंगाना के निजामाबाद में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए गडकरी ने यह आरोप लगाया.

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक सड़क बनाई है. गडकरी ने लोगों से भाजपा का समर्थन करने की अपील की ताकि युवाओं को रोजगार, किसानों का कल्याण और महिला अधिकार सुनिश्चित किया जा सके.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu