विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मां ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 02 Mar 2024 12:50 PM
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मां ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
ऑडियो सुनें

सुलतानपुर: सुलतानपुर जिले में कादीपुर क्षेत्र के एक गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना कोतवाली कादीपुर के कटसारी गांव की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी, कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि विवाहिता को पेट में दर्द होने पर दवा दी गयी थी जिसके बाद ही उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।

वहीं, मृतका की मां ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, जयंिसहपुर कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर गांव निवासी उमाशंकर ने अपनी पुत्री खुशबू की शादी तीन वर्ष पहले कादीपुर के कटसारी गांव के अमित से की थी।

अमित ने बताया कि शुक्रवार को खुशबू के पेट में दर्द हुआ। उसने दवा लाकर खुशबू को दी और मजदूरी करने चला गया। कुछ देर बाद उसे सूचना मिली कि पत्नी की मौत हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार, उस समय घर पर केवल खुशबू के ससुर सोमनाथ ही मौजूद थे और परिवार के अन्य सदस्य काम करने बाहर गए थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav