नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड ने संसद में विश्वास मत जीता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 13 Mar 2024 08:20 PM
नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड ने संसद में विश्वास मत जीता
ऑडियो सुनें

काठमांडू. नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ ने बुधवार को संसद में विश्वास मत जीत लिया. कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (माओवादी केंद्र) के नेता प्रचंड(69) ने 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में 157 मत हासिल किए. सीपीएन (माओवादी केंद्र) प्रतिनिधि सभा में तीसरा सबसे बड़ा दल है.

माओवादी नेता द्वारा नेपाली कांग्रेस को छोड़ने और नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के साथ एक नया गठबंधन बनाने के कुछ दिनों बाद प्रचंड ने यह विश्वास मत हासिल किया है. यह तीसरा मौका है जब दिसंबर 2022 में प्रधानमंत्री पद ग्रहण करने के बाद प्रचंड ने सदन में विश्वास मत हासिल किया है. संवैधानिक प्रावधानों के मुताबिक, किसी सहयोगी दल के सत्तारूढ. गठबंधन से समर्थन वापस लेने के बाद प्रधानमंत्री को विश्वास मत हासिल करना होता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu