मॉर्निंग वॉक पर निकली पुलिस अधिकारी की मां के साथ चेन स्नेचिंग…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 16 Mar 2024 01:22 PM
मॉर्निंग वॉक पर निकली पुलिस अधिकारी की मां के साथ चेन स्नेचिंग…
ऑडियो सुनें

रायपुर: रायपुर में चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है। यह वारदात किसी और के साथ नहीं बल्कि पुलिस विभाग में पदस्थ DSP की मां के साथ हुई। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस विभाग में DSP के पद पर पदस्थ अधिकारी की 72 वर्षीय मां सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी।

इसी दौरान शहर के पॉश इलाकों में से एक शंकर नगर की चौपाटी के पास बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

बता दें कि राजधानी रायपुर में बीते कुछ दिनों में बड़ी वारदातों को अंजाम दिया गया है। पुलिस के सख्त तेवर अपनाने के बड़ा भी अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं और वे वारदात को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav