अयोध्या पहुंची प्रियंका चोपड़ा ने पति निक व बेटी मालती के साथ राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 20 Mar 2024 09:15 PM
अयोध्या पहुंची प्रियंका चोपड़ा ने पति निक व बेटी मालती के साथ राम मंदिर में की पूजा-अर्चना
ऑडियो सुनें

अयोध्या. अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके पति अमेरिकी गायक निक जोनस ने बुधवार को दो साल की बेटी मालती के साथ अयोध्या में राम मंदिर में पूजा-अर्चना की. पीली साड़ी पहने प्रियंका और कुर्ता-पायजामा पहने निक ने मंदिर में पूजा करने के बाद तस्वीरें खिंचवाई. इस दौरान प्रियंका ने बेटी को गोद में लिया हुआ था.

प्रियंका और निक ने मंदिर के पुजारियों और सुरक्षार्किमयों के साथ भी तस्वीरें खिंचवाईं. जनवरी में राम मंदिर के भव्य प्रतिष्ठा समारोह के बाद यह उनकी पहली यात्रा है. राम मंदिर के भव्य प्रतिष्ठा समारोह में अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, विक्की कौशल-कैटरीना कैफ और ऋषभ शेट्टी सहित कई हस्तियों ने हिस्सा लिया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu