रायपुर. परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को इस बार पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन कराने का अवसर मिलेगा. इतना ही नहीं विद्यार्थी उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति भी मांग सकेंगे. कोरोना के कारण गत वर्ष 12वीं के बच्चों के घर बैठे परीक्षा देने और 10वीं में सभी विद्यार्थियों को उत्तीर्ण घोषित किए जाने की वजह से पुनर्गणना, पुनर्मू्ल्यांकन की सुविधा
नहीं थी. इस वर्ष आॅफलाइन परीक्षा होने के कारण माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थियों के लिए पुन: पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन एवं उत्तरपुस्तिका का छायाप्रति देने की व्यवस्था लागू कर दी है. इस संबंध में माशिमं ने निर्देश भी जारी कर दिए हैं. विद्यार्थी परीक्षा परिणाम घोषित होने के 15 दिनों के भीतर पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन व उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति हेतु
निर्धारित फीस के साथ आवेदन कर सकेंगे. विद्यार्थी तीनों प्रक्रियाओं के लिए भी एक साथ आवेदन कर सकता है. पुनर्गणना हेतु प्रति विषय 100 रुपए, पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रति विषय 500 रुपए तथा उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति हेतु प्रति विषय 500 रुपए निर्धारित है.
इस बार विद्यार्थी करा सकेंगे पुनर्गणना व पुनर्मूल्यांकन
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Thu, 24 Mar 2022 12:44 AM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 रोहित-विराट की जगह पक्की, कुलदीप-गुरनूर बाहर; पहले ODI के लिए भारत की प्लेइंग XI
- 2 महादेव सट्टा एप: सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद भाजपा का कांग्रेस पर हमला, 508 करोड़ के कथित लेनदेन के राज खुलने का दावा
- 3 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे अमित शाह, रायपुर में अस्पताल और नवा रायपुर में संकल्प पार्क का करेंगे उद्घाटन
- 4 बिश्नोई गैंग के नाम पर तुषार कपूर से मांगे 5 करोड़ रुपये, क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया ये सच
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news