राहुल गांधी ने वायनाड से दाखिल किया नामांकन, कहा- मैं आपका संसद सदस्य हूं…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 03 Apr 2024 01:31 PM
राहुल गांधी ने वायनाड से दाखिल किया नामांकन, कहा- मैं आपका संसद सदस्य हूं…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: राहुल गांधी ने वायनाड से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। राहुल गांधी ने वायनाड में रोड शो के दौरान कहा कि ‘मुझे वायनाड के सभी लोगों ने प्यार और अपनापन दिया। ये मेरे लिए सम्मान की बात है कि मैं आपका संसद सदस्य हूं।

मैं आपको मतदाता के तौर पर नहीं देखता बल्कि मैं आपके बारे में वैसे ही सोचता हूं, जैसे मैं अपनी बहन प्रियंका के बारे में सोचता हूं। इसलिए वायनाड के घरों में मेरी माता, बहनें और पिता, भाई हैं और मैं आपको दिल की गहराई से धन्यवाद देता हूं।’

वायनाड में रोड शो के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि ‘वायनाड में इंसानों और जानवरों के संघर्ष का मुद्दा बड़ा है। साथ ही मेडिकल कॉलेज का मुद्दा भी है। इस लड़ाई में मैं वायनाड के लोगों के साथ हूं।

हमने मेडिकल कॉलेज के लिए सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की, सीएम को भी पत्र लिखा, लेकिन दुर्भाग्य से इस पर काम नहीं हुआ। मुझे विश्वास है कि अगर दिल्ली में हमारी सरकार बनी और केरल में हम सत्ता में आए तो हम दोनों मुद्दों को सुलझाएंगे।’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav