जनसेवा करते रहने के लिए भाजपा का सत्ता में आना जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 05 Apr 2024 07:52 PM
जनसेवा करते रहने के लिए भाजपा का सत्ता में आना जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं से कहा कि जनसेवा करते रहने के लिए जरूरी है कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में जनता के आशीर्वाद से जीत हासिल कर सत्ता में वापस आए. ‘नमो ऐप’ के जरिए कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार में पूरी तरह जुट जाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हैं.

उन्होंने कहा, ”भाजपा कार्यकर्ता जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं. आपका ध्यान अब 26 अप्रैल और 7 मई को होने वाले मतदान की तैयारियों पर है. एक भाजपा कार्यकर्ता के रूप में, मैं आज आपके साथ बातचीत कर रहा हूं.” छह अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ”जनसेवा के इस महायज्ञ को जारी रखने के लिए सरकार में वापस आना और लोगों का आशीर्वाद प्राप्त करना महत्वपूर्ण है.”

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे लोगों के पास जाएं और उन्हें पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार के कार्यों और उपलब्धियों के बारे में बताएं. यह दावा करते हुए कि कर्नाटक के लोगों का भाजपा पर विश्वास लगातार बढ़ रहा है, मोदी ने कहा, ”हर घर से एक ही आवाज आ रही है – ‘4 जून-400 पार’.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu