भाजपा ने आसनसोल में शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री अहलूवालिया को उतारा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 10 Apr 2024 08:55 PM
भाजपा ने आसनसोल में शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री अहलूवालिया को उतारा
ऑडियो सुनें

आसनसोल. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एस एस अहलूवालिया को पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया. आसनसोल में अहलूवालिया का मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार और ‘बिहारी बाबू’ के नाम से प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा से होगा.

अहलूवालिया वर्तमान में बर्दवान-दुर्गापुर सीट से पार्टी के सांसद हैं. इस सीट पर अहलूवालिया की जगह भाजपा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को उम्मीदवार बनाया है. घोष निवर्तमान लोकसभा में मेदिनीपुर का प्रतिनिधित्व कर रहे थे. भाजपा ने शुरुआत में आसनसोल से भोजपुरी गायक-अभिनेता पवन सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था लेकिन सिंह ने इस सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu