नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए सर्मिपत है सरकार: आदित्यनाथ

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 13 Oct 2026 01:46 PM
नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए सर्मिपत है सरकार: आदित्यनाथ
ऑडियो सुनें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि की तृतीया पर मंगलवार को मां चंद्रघंटा की आराधना की और कहा कि डबल इंजन सरकार की हर पहल नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए सर्मिपत है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा लिखा, ”नारी शक्ति के तेज, गरिमा और अदम्य साहस के प्रतीक के रूप में मां चंद्रघंटा का दिव्य स्वरूप हमें यह संदेश देता है कि नारी की सुरक्षा, सम्मान व स्वाभिमान ही सशक्त और समृद्ध समाज का आधार है।

इसी भावना को आत्मसात कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार सुशासन के माध्यम से नारी सशक्तीकरण के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में अराजकता के चलते महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर ग्रहण था।

उन्होंने कहा ”अब ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से बेटियों के अस्तित्व की रक्षा, शिक्षा के प्रति जागरूकता, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से उनके उज्ज्वल भविष्य को संबल, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से विवाह को गरिमापूर्ण आधार, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृत्व को सहारा, उज्ज्वला से धुएं से मुक्ति, इज्जत घर से गरिमा की रक्षा, घरौनी से संपत्ति का अधिकार, 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए आजीवन नि?शुल्क बस यात्रा और वृद्धावस्था पेंशन के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा तक… कई पहल की गई हैं ताकि महिलाएं सशक्त हो सकें।” उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की हर पहल नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए सर्मिपत है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav