दो बहुओं ने 65 वर्षीय सास को पीट-पीटकर मार डाला, परिवार के तीन लोग गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 16 Apr 2024 08:26 PM
दो बहुओं ने 65 वर्षीय सास को पीट-पीटकर मार डाला, परिवार के तीन लोग गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में दो महिलाओं ने परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से अपनी 65 वर्षीय सास की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने कहा कि जांच के बाद पुलिस ने पिछले महीने हुई इस घटना के सिलसिले में सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.

घटना का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) निरंजन शर्मा ने कहा कि मुन्नी देवी (65) को सात मार्च को कथित तौर पर उनकी बहुओं सावित्री, चंदा और उनके बड़े बेटे धर्मेंद्र ने लाठियों और पत्थरों से पीटा था.

उन्होंने बताया कि महिला ने नौ मार्च को दम तोड़ दिया. अधिकारी ने बताया कि जांच से पता चला कि परिवार के पांच अन्य सदस्यों ने भी आरोपी की मदद की थी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने शुरू में मारपीट का मामला दर्ज किया था, लेकिन मामले में अब भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 120 बी (आपराधिक साजिश) जोड़ी गई है. उन्होंने कहा कि सावित्री और दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है, जबकि परिवार के अन्य सदस्य फरार हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu