डबल मर्डर : जादू-टोने के शक में माँ बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला, दोनों की मौत, बेटी की हालत गंभीर

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Mon, 12 Oct 2026 10:28 PM
डबल मर्डर : जादू-टोने के शक में माँ बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला, दोनों की मौत, बेटी की हालत गंभीर
ऑडियो सुनें

राजनांदगांव जिले में जादू-टोने के शक में मां-बेटे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के चौथना गांव में एक ही परिवार के सदस्यों पर धारदार हथियार से हमला किया गया। इस घटना में कमला सोनकर और उनके बेटे खुमेन्द्र सोनकर की मौत हो गई, जबकि बेटी ममता सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस ने मामले में परिवार के ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जादू-टोने के शक में रची गई हत्या की साजिश पुलिस के अनुसार, आरोपी केशर सोनकर को शक था कि उसके देवर सुखी की पत्नी कमला सोनकर जादू-टोना करती है। केशर का मानना था कि इसी वजह से उसके परिवार के सदस्य बीमार हो रहे हैं। इसी अंधविश्वास और संदेह के चलते आरोपियों ने कमला सोनकर और उनके परिवार के सदस्यों पर हमला किया। पुलिस के मुताबिक, मृतक और आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं।

घर में घुसकर मां-बेटे पर किया हमला
जानकारी के मुताबिक, कमला सोनकर का परिवार चौथना गांव में रहता था और सब्जी बेचकर आजीविका चलाता था। शुक्रवार 9 अक्टूबर की रात आरोपी घर में घुस गए और कमला सोनकर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद उनके 21 वर्षीय बेटे खुमेन्द्र सोनकर को भी निशाना बनाया गया। हमले में मां और बेटे की मौत हो गई। वहीं बेटी ममता सोनकर पर भी जानलेवा हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group