राष्ट्र निर्माण के लिए भगवान राम के मूल्यों को अपनाएं: मुर्मू

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 16 Apr 2024 09:46 PM
राष्ट्र निर्माण के लिए भगवान राम के मूल्यों को अपनाएं: मुर्मू
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को रामनवमी की पूर्व संध्या पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं और उनसे ‘राम राज्य’ की अवधारणा के अनुरूप राष्ट्र निर्माण के लिए भगवान श्री राम के मूल्यों को अपनाने के लिए कहा, जहां हर व्यक्ति सम्मान के साथ रहे.

राष्ट्रपति ने शुभकामना संदेश में कहा, ”भगवान श्री राम के जन्म के शुभ अवसर पर मनाई जाने वाली रामनवमी हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर ले जाती है. मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम विनम्रता, धैर्य और वीरता के आदर्श हैं.” उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम ने निस्वार्थ सेवा, मित्रता और अपने वचन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के उच्चतम मानक स्थापित किए.

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान में मुर्मू के हवाले से कहा गया, ”रामनवमी का पर्व हमारे शाश्वत मूल्यों को प्रतिबिंबित करने का भी अवसर है. आइए हम भगवान श्री राम के मूल्यों को आत्मसात करें और एक ऐसे राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लें, जहां राम राज्य की अवधारणा के अनुरूप हर व्यक्ति सम्मान के साथ रह सके.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu