स्टालिन ने दूरदर्शन के ‘लोगो’ में बदलाव को भगवाकरण की शुरुआत बताया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 21 Apr 2024 09:55 PM
स्टालिन ने दूरदर्शन के ‘लोगो’ में बदलाव को भगवाकरण की शुरुआत बताया
ऑडियो सुनें

चेन्नई. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम के स्टालिन ने सार्वजनिक प्रसारक दूरदर्शन के ‘लोगो’ को लाल से नारंगी किए जाने की आलोचना करते हुए रविवार को कहा कि यह हर चीज का भगवाकरण करने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘साजिश’ की शुरुआत है. स्टालिन ने ‘लोगो’ में बदलाव को लेकर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि दूरदर्शन पर ”भगवा दाग” लग गया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि ”भाजपा हर चीज का भगवाकरण करने की साजिश रच रही है.” उन्होंने कहा, ”ये (‘लोगो’ में बदलाव जैसे कदम) उसी की शुरुआत हैं. जनता 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों में ऐसे फासीवाद के खिलाफ खड़ी नजर आएगी.” स्टालिन ने कहा कि पहले तमिल संत कवि तिरुवल्लुवर का ”भगवाकरण” किया गया था और ”तमिलनाडु के महान नेताओं की प्रतिमाओं पर भगवा रंग डाला गया था.” विपक्ष ने ‘लोगो’ के रंग में बदलाव को ”पूरी तरह से अवैध” और ”भाजपा समर्थक पक्षपात” को प्रतिबिंबित करने वाला करार दिया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu