ननद को शादी में टीवी देने से नाराज महिला ने कराई पति की हत्या

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 24 Apr 2024 09:17 PM
ननद को शादी में टीवी देने से नाराज महिला ने कराई पति की हत्या
ऑडियो सुनें

बाराबंकी. बाराबंकी जिले में ननद को शादी में एलईडी टीवी और सोने की अंगूठी देने से नाराज महिला ने कथित तौर पर अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. पुलिस ने कहा कि मृतक की पत्नी और भाई समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार को कादराबाद में हुई जब क्षमा मिश्र ने पति चंद्र प्रकाश मिश्र से बहस होने के बाद अपने भाई और कुछ अन्य रिश्तेदारों को घर पर बुलाया.

फतेहपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) डॉ. बीनू सिंह ने कहा कि चंद्र 26 अप्रैल को अपनी बहन को शादी में उपहार के रूप में एक एलईडी टीवी और सोने की अंगूठी देना चाहता था, हालांकि, उसकी पत्नी क्षमा ने इसका विरोध किया. सीओ ने कहा कि जब चंद्र ने इस मामले में क्षमा के रिश्तेदारों के हस्तक्षेप पर सवाल उठाया, तो उन्होंने कथित तौर पर उसे लाठियों से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और चंद्र को अस्पताल ले गई, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और जांच जारी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu