चीन ने अपने अंतरिक्ष स्टेशन के लिए ‘शेनझोउ-18’ के जरिये तीन सदस्यीय दल भेजा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 25 Apr 2024 08:24 PM
चीन ने अपने अंतरिक्ष स्टेशन के लिए ‘शेनझोउ-18’ के जरिये तीन सदस्यीय दल भेजा
ऑडियो सुनें

जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र (जिउक्वान, चीन). चीन ने अपने महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को अपने अंतरिक्ष स्टेशन के लिए अंतरिक्ष यान ‘शेनझोउ-18’ के जरिये तीन सदस्यीय दल भेजा. इस कार्यक्रम का उद्देश्य 2030 तक अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजना है. ‘शेनझोउ-18’ अंतरिक्ष यान उत्तर-पश्चिमी चीन में गोबी रेगिस्तान के किनारे पर स्थित जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से ‘लॉन्ग मार्च 2-एफ’ रॉकेट के माध्यम से स्थानीय समयानुसार रात आठ बजकर 59 मिनट पर रवाना हुआ.

अंतरिक्ष यान ‘शेनझोउ-18’ के जरिये भेजे गये तीन अंतरिक्ष यात्रियों में ये गुआंगफू (43), ली कांग (34) और ली गुआंगसु (36) शामिल हैं. उड़ान भरने के लगभग साढ.े छह घंटे बाद उनके अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने की उम्मीद है. चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी या सीएमएसए ने बृहस्पतिवार को ‘शेनझोउ-18’ के चालक दल के लिए एक समारोह आयोजित किया था. अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर किए जाने के बाद चीन ने अपना खुद का अंतरिक्ष स्टेशन बनाया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu