ब्रिटेन में एक युवक ने पांच लोगों पर तलवार से किया हमला, एक लड़के की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 30 Apr 2024 09:15 PM
ब्रिटेन में एक युवक ने पांच लोगों पर तलवार से किया हमला, एक लड़के की मौत
ऑडियो सुनें

लंदन. ब्रिटेन में पूर्वी लंदन ट्यूब स्टेशन के पास 36 वर्षीय युवक ने मंगलवार को एक वाहन को घर से टकराने के बाद तलवार से पांच लोगों पर हमला किया. इनमें दो पुलिस अधिकारी भी शामिल थे. हमले में घायल एक लड़के की अस्पताल में मौत हो गई. मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने यह जानकारी दी और कहा कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

मेट्रोपॉलिटन पुलिस के प्रमुख अधीक्षक स्टुअर्ट बेल ने एक बयान में कहा, ”हमले में घायल एक 13 वर्षीय लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन कुछ देर बाद ही दुखद रूप से उसकी मौत हो गई.” हैनॉल्ट इलाके की इस घटना में घायल हुए लोगों को मौके पर प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इसे ‘स्तब्ध करने वाली घटना’ करार दिया और कहा कि देश की सड़कों पर ऐसी हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है.

सुनक ने कहा कि यह एक स्तब्ध करने वाली घटना है और मेरी संवेदनाएं पीड़ित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं. उन्होंने कहा कि मैं आपातकालीन सेवा विभाग को त्वरित प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद देने के साथ-साथ घटनास्थल पर पुलिस द्वारा दिखाई गई असाधारण वीरता के प्रति भी आभार जताता हूं. पुलिस ने यह भी साफ कर दिया कि यह आतंकवाद से संबंधित घटना नहीं लग रही है.

हैनॉल्ट इलाके में घटना स्थल पर पुलिस बल मौजूद है और वहां घेराबंदी वाले स्थान पर क्षतिग्रस्त वहन भी दिख रहा है. पास के ट्यूब स्टेशन को बंद कर दिया गया है. प्रत्यक्षर्दिशयों ने कहा कि उन्होंने हमले से पहले संदिग्ध और पुलिस के बीच गतिरोध देखा, आरोपी एक घर में जबरदस्ती घुसने का प्रयास कर रहा था.

इससे पहले, पुलिस और आपातकालीन सेवा विभाग ने कहा था कि उन्हें स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे से ठीक पहले पूर्वी लंदन के थुरलो गार्डन में एक घर में एक वाहन के घुसने की सूचना मिली थी. सोशल मीडिया पर वीडियो फुटेज में दाढ़ी वाले एक संदिग्ध व्यक्ति को वाहन से एक घर को टक्कर मारने के बाद बड़ी तलवार के साथ पास की झाड़ियों में घूमते हुए दिखाया गया है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने दो पुलिसर्किमयों समेत पांच लोगों पर तलवार से हमला कर दिया जिसमें घायल एक किशोर की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा, ” हमें नहीं लगता कि व्यापक समुदाय के लिए यहां कोई खतरा है. हम और संदिग्धों की तलाश नहीं कर रहे. यह घटना आतंकवाद से संबंधित नहीं लगती.” लंदन के महापौर सादिक खान ने भी त्वरित कार्रवाई करने के लिए आपातकालीन सेवा विभाग की सराहना की है.
ब्रिटेन के गृह मंत्री जेम्स क्लेवरली ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि उन्हें घटना पर ‘नियमित रूप से’ अद्यतन जानकारी मुहैया कराई जा रही है. उन्होंने कहा, ”मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जो इस घटना में प्रभावित हुए हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu