मोदी के ‘भटकती आत्मा तंज’ पर पवार ने कहा : मेरी आत्मा आम आदमी और किसानों के लिए बेचैन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 30 Apr 2024 09:03 PM
मोदी के ‘भटकती आत्मा तंज’ पर पवार ने कहा : मेरी आत्मा आम आदमी और किसानों के लिए बेचैन
ऑडियो सुनें

पुणे. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘भटकती आत्मा’ वाले तंज पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी आत्मा किसानों और आम आदमी के कारण ‘अस्वस्थ’ है और इन लोगों की पीड़ा को उजागर करने के लिए वह ‘100 बार’ बेचैन होने के लिए तैयार है.

प्रधानमंत्री मोदी ने नाम लिये बगैर सोमवार को एक रैली में शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा था, ”महाराष्ट्र में एक भटकती आत्मा है. यदि इसे सफलता नहीं मिलती तो यह दूसरों के अच्छे काम को खराब कर देती है. महाराष्ट्र इसका शिकार रहा है.” एक चुनावी सभा को मंगलवार को संबोधित करते हुए पवार ने प्रधानमंत्री मोदी के 2016 के उस बयान को याद किया जो उनकी (पवार की) उंगली पकड़कर राजनीति में आने के बारे में था.

पवार ने कहा, ”कुछ साल पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पुणे में एक भाषण दिया था जिसमें कहा गया था कि वह (मोदी) पवार साहब की उंगली पकड़कर राजनीति में आए थे. कल उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में एक ‘भटकती आत्मा’ 45 साल से बेचैनी पैदा कर रही है.” शिरूर लोकसभा सीट से राकांपा (एसपी) उम्मीदवार अमोल कोल्हे के पक्ष में जुन्नार तहसील में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पवार ने कहा, ”मोदी ने यह भी कहा था कि यह आत्मा सरकार के लिए बाधाएं पैदा कर रही है. उन्होंने इस आत्मा से बचाव की जरूरत के बारे में भी कहा था.” पवार ने आगे कहा कि उन्होंने मोदी का भाषण और ‘भटकती आत्मा’ वाला बयान पढ.ा है.
पवार ने कहा, ”यह सही है कि आत्मा ‘अस्वस्थ’ है, लेकिन अपने लिए नहीं बल्कि किसानों की कठिनाइयों को उजागर करने के लिए. मैं महंगाई से पीड़ित आम आदमी की दुर्दशा को सामने रखने के लिए बेचैन हूं. मैं लोगों की परेशानियों को उजागर करने के लिए 100 बार बेचैन होने के लिए तैयार हूं.”

नेहरू-गांधी परिवार की तीन पीढ़ियों ने देश के लिए खुद को बलिदान कर दिया : शरद पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘शहजादा’ करार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना की और कहा कि नेहरू-गांधी परिवार की तीन पीढ़ियों ने देश के लिए खुद को बलिदान कर दिया.
अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए जुन्नार में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पवार ने कहा कि मौसम संबंधी चुनौतियों का सामना कर रहे आम लोगों की दुर्दशा को समझने के लिए जमीन पर उतरने के लिए राहुल गांधी की प्रशंसा की जानी चाहिए.

उन्होंने कहा, ”प्रधानमंत्री को पता होना चाहिए कि राहुल गांधी, जिन्हें वह शहजादा कहते हैं, की तीन पीढि.यों ने इस देश की सेवा की है और अपना जीवन बलिदान किया है.” पवार ने कहा, ”जवाहरलाल नेहरू आजादी से पहले 13 साल तक जेल में रहे थे. बाद में उन्होंने देश को सभी क्षेत्र में आगे ले जाने की दिशा में काम किया और लोकतंत्र का शासन सुनिश्चित किया. राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी ने गरीबी उन्मूलन के लिए अथक प्रयास किया. इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई. इसके बाद राहुल के पिता राजीव गांधी ने आधुनिकता को अपनाया और इसके लिए काम किया, लेकिन वह भी एक बम धमाके में मारे गये.”

पवार ने कहा कि राहुल गांधी की तीन पीढ़ियों ने देश के लिए बड़ा बलिदान दिया लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल को ‘शहजादा’ करार दिया. पवार ने कहा, ”मौसम संबंधी चुनौती का सामना कर रहे लोगों की कठिनाई को समझने के लिए इस ‘शहजादा’ ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा (भारत जोड़ो यात्रा) की. सराहना करने के बजाय देश के प्रधानमंत्री ने ‘शहजादा’ कहकर उनका मजाक उड़ाया.”

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu