अमेठी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़, भाजपा पर लगाया आरोप…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 06 May 2024 12:46 PM
अमेठी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़, भाजपा पर लगाया आरोप…
ऑडियो सुनें

अमेठी: अमेठी के गौरीगंज में कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़ी गाड़ियों में कथित तौर पर तोड़फोड़ किये जाने का मामला सामने आया है। कांग्रेस ने इस घटना के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जिम्मेदार ठहराया है।

कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अनिल ंिसह ने सोमवार को बताया कि कांग्रेस के गौरीगंज स्थित कार्यालय के बाहर खड़ी करीब एक दर्जन गाड़ियों पर कुछ अराजक तत्वों ने हमला कर तोड़फोड़ की। एक कार से आए छह लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

उन्होंने भाजपा पर इस हमले का आरोप लगाते हुए कहा कि यह भाजपा की छटपटाहट का परिणाम है।
ंिसह ने बताया कि घायल लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की जायेगी।

पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ंिसह ने बताया कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कल रात सूचना दी थी कि गौरीगंज स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर खड़ी गाड़ियों पर पथराव कर उनके शीशे तोड़ दिए गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों को मौके पर भेजा गया और पुलिस बल तैनात किया गया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में सद्दाम हुसैन नामक व्यक्ति ने तहरीर दी है कि उसकी गाड़ी का शीशा तोड़ा गया और फेंके गए पत्थर से उसके सिर में चोट लगी है। ंिसह ने बताया कि इस मामले में गौरीगंज थाने में सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से आरोपियों की पहचान की जा रही है। उसके आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रदीप ंिसघल ने आरोप लगाया कि यह घटना पुलिस की उदासीनता का नतीजा है और वह इसके खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत करेंगे।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav