भारत ने पांच करोड़ अमेरिकी डॉलर के सरकारी बॉण्ड को एक और वर्ष के लिए बढ़ाकर मालदीव की सहायता की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 13 May 2024 09:25 PM
भारत ने पांच करोड़ अमेरिकी डॉलर के सरकारी बॉण्ड को एक और वर्ष के लिए बढ़ाकर मालदीव की सहायता की
ऑडियो सुनें

माले. भारत ने सद्भावना दिखाते हुए मालदीव सरकार के विशेष अनुरोध पर पांच करोड़ अमेरिकी डॉलर के सरकारी बॉण्ड को एक और वर्ष के लिए बढ़ाकर द्विपीय देश को महत्वपूर्ण बजटीय सहायता देने का निर्णय लिया है. सोमवार को इसकी जानकारी दी गई.
भारतीय उच्चायोग ने सोमवार को एक संक्षिप्त बयान में कहा कि भारतीय स्टेट बैंक ने मालदीव के वित्त मंत्रालय द्वारा जारी पांच करोड़ अमेरिकी डॉलर के सरकारी बॉण्ड की मियाद एक और वर्ष के लिए बढ़ा दी है.

मालदीव के राष्ट्रपति और चीन समर्थक मोहम्मद मुइज्जू के छह महीने पहले पदभार संभालने के बाद से द्विपक्षीय संबंधों में तनाव के बावजूद भारत सरकार ने यह निर्णय लिया. एसबीआई सरकारी स्तर पर इन सरकारी बॉण्ड का ग्राहक बनता है. बयान में कहा गया है कि भारत सरकार से बजटीय समर्थन हासिल करने के मालदीव सरकार के विशेष अनुरोध पर अवधि बढ़ाने का फैसला किया गया. मालदीव सरकार ने सोमवार को भारत को उसके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया.

विदेश मंत्री मूसा जमीर ने ट्वीट किया, ”मैं पांच करोड़ अमेरिकी डॉलर के सरकारी बॉण्ड के साथ मालदीव को महत्वपूर्ण बजटीय सहायता देने के लिए विदेश मंत्री जयशंकर और भारत सरकार को धन्यवाद देता हूं. यह सद्भावना का एक सच्चा संकेत है जो मालदीव और भारत के बीच दीर्घकालिक मित्रता का प्रतीक है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu