आज मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है : प्रधानमंत्री मोदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 13 May 2024 10:44 PM
आज मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है : प्रधानमंत्री मोदी
ऑडियो सुनें

वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन पत्र दाखिल करने से एक दिन पहले सोमवार को गंगा नदी के प्रति अपने विशेष लगाव को प्रकट करते हुए कहा, ”आज मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है”.
मोदी ने सोमवार को काशी में लंका से काशी विश्वनाथ धाम तक करीब छह किलोमीटर लंबा रोड शो करने के बाद सोशल मीडिया मंच ह्लएक्स” पर एक पोस्ट कर कहा, ह्लबाबा विश्वनाथ की नगरी की देवतुल्य जनता-जनार्दन का नमन और वंदन! आज मेरा रोम-रोम काशी के कण-कण का अभिनंदन कर रहा है.” उन्होंने कहा, ह्लरोड शो में आप सबसे जो अपनत्व और आशीर्वाद मिला है, वो अकल्पनीय और अतुलनीय है. मैं अभिभूत और भावविभोर हूं!”

प्रधानमंत्री ने इसी संदेश में 2014 के अपने एक बयान की याद दिलाते हुए कहा, ह्लआपके स्नेह की छांव में 10 वर्ष कैसे बीत गए, पता ही नहीं चला. तब मैंने कहा था कि मां गंगा ने मुझे बुलाया है. आज मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है.” मोदी ने अपने सिलसिलेवार पोस्ट में विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, ह्लकांग्रेस और इंडी गंठबंधन के दौर में अध्यात्म और आस्था की यह नगरी हमेशा उपेक्षा की शिकार रही थी, लेकिन हम दिव्य-भव्य काशी के संकल्प को लेकर रात-दिन काम कर रहे हैं.” उन्होंने भविष्य की उम्मीद जगाते हुए कहा, ह्लमेरे हृदय में बसे अपने इस संसदीय क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के तीसरे कार्यकाल में मुझे और भी बहुत कुछ करना है.” मोदी ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में कहा, ह्लजनता-जनार्दन का सेवक होने के नाते मेरा यही प्रयास रहा है कि काशीवासियों का जीवन और आसान हो.”

प्रधानमंत्री ने कहा, ह्ल मुझे विश्वास है कि विकसित उत्तर प्रदेश के साथ-साथ विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में विकसित वाराणसी अपना अमूल्य योगदान देगी. बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से मैं भी उनकी काशी की सेवा में सदैव सर्मिपत रहूंगा. जय बाबा विश्वनाथ!” मोदी मंगलवार को गंगा स्नान के बाद अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. वाराणसी में सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu