रांची. रांची के भगवान बिरसा जैविक उद्यान में बाघिन के वजन के कारण ‘दम घुटने’ से उसके चार नवजात शावकों की मौत हो गई. चिड़ियाघर के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. चिड़ियाघर के पशुचिकित्सक ओपी साहू ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”बाघिन गौरी ने 10 मई को चार शावकों को जन्म दिया लेकिन फिर वह नवजात शावकों पर ही गिर गई. मां के नीचे दबकर चारों शावकों की ‘दम घुटने’ से मौत हो गई.” उन्होंने बताया, ”मां को शावकों की देखभाल का अनुभव नहीं था. गौरी को समझ नहीं आ रहा था कि वह अपने नवजात शावकों पर गिर गई है. वे बाघिन के नीचे दबे रहे और 11 मई को दम घुटने के कारण चारों शावकों की मौत हो गई.”
चिड़ियाघर में बाघिन के नीचे दबने से उसके चार नवजात शावकों की मौत
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 14 May 2024 07:27 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 टीवी अभिनेत्री को देह व्यापार के चंगुल से बचाया, छत्तीसगढ़ से जुड़ी आरोपी महिला गिरफतार, जानिए पूरा वाकया
- 2 Jantar Mantar Protest जेल की पुड़ियां तोड़ी प्रदर्शनकारियों ने, पुलिस ने डिटेन रखने के दौरान चाय पानी के साथ ख्याल रखा, देखिए वीडियो
- 3 Cricket बांग्लादेशी क्रिकेटर हसन महमूद ने विकेट की हैट्रिक लगाई, तीन खिलाड़ी लगातार आउट किए, देखिए वीडियो
- 4 हाथियों का कहर, 50 से ज़्यादा हाथियों का दल कोरबा इलाके में घूम रहा, 10 गांवों में हाई अलर्ट
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu
Tags: