Election Results Live: एनडीए बहुमत के करीब; कन्नौज से अखिलेश यादव आगे

Lok Sabha Chunav Indian General Election Results Live Updates: लोकसभा चुनाव 2024 के रुझान मिलने शुरू हो गए हैं। रुझानों में एनडीए ने बढ़त बना ली है। वहीं विपक्षी गठबंधन भी टक्कर दे रहा है। यह चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक है और अगर एनडीए को जीत मिली तो पंडित नेहरू के बाद पीएम मोदी लगातार तीसरी बार पीएम बनने वाले दूसरे नेता बन जाएंगे।

08:52 AM, 04-JUN-2024
Lok Sabha Election Counting Live: गुना सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया आगे
मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट से भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया आगे चल रहे हैं।
जम्मू कश्मीर की बारामूला सीट से उमर अब्दुल्ला पीछे चल रहे हैं।

08:45 AM, 04-JUN-2024
Lok Sabha Election Live Result: बंगाल में भाजपा-टीएमसी में कड़ी टक्कर
बंगाल में भाजपा और टीएमसी में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। भजापा 17 और टीएमसी 18 सीटों पर आगे चल रही है।
चंदौली से भाजपा के महेंद्र नाथ पांडेय आगे चल रहे हैं।
नई दिल्ली सीट से भाजपा की बांसुरी स्वराज आगे।
बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय पवन सिंह पीछे हो गए हैं।

08:35 AM, 04-JUN-2024
Lok Sabha Election 2024 Result Live: रुझानों में एनडीए बहुमत के करीब
गौतमबुद्धनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार महेश शर्मा आगे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों में एनडीए बहुमत के करीब पहुंच गई है।
पाटलिपुत्र सीट से राजद की मीसा भारती आगे।
बंदायू से सपा के आदित्य यादव आगे चल रहे हैं।
हैदराबाद से भाजपा की माधवी लता पीछे चल रही हैं।

08:34 AM, 04-JUN-2024
Lok Sabha Election 2024 Result Live: कन्नौज से अखिलेश यादव आगे
आसनसोल सीट से शत्रुघ्न सिन्हा आगे चल रहे हैं।
कन्नौज से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं।
कल्याण सीट से सीएम शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे आगे चल रहे हैं।

08:29 AM, 04-JUN-2024
Election Results Live: वाराणसी से पीएम मोदी आगे
उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री आगे चल रहे हैं।
चंडीगढ़ से कांग्रेस के मनीष तिवारी आगे चल रहे हैं।

08:27 AM, 04-JUN-2024
Lok Sabha Election 2024: तिरुवनंतपुरम से थरूर पीछे
केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से कांग्रेस के शशि थरूर पीछे चल रहे हैं।
शुरुआती बढ़त के बाद बारामती सीट से सुप्रिया सुले पीछे हो गई हैं।
डिब्रूगढ़ सीट से केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल आगे चल रहे हैं।

08:24 AM, 04-JUN-2024
Lok Sabha Election 2024 Result Live: गांधीनगर से अमित शाह आगे
गांधीनगर से अमित शाह आगे चल रहे हैं।
आगरा से भाजपा के एसपी सिंह बघेल आगे।
भाजपा नेता मोदी, शिवराज, गडकरी, रूडी आगे चल रहे हैं।

08:21 AM, 04-JUN-2024
Election Results Live: दिल्ली की सभी सीटों पर भाजपा आगे
दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।
काराकाट से उपेंद्र कुशवाहा पीछे चल रहे हैं।
एनडीए 115, INDIA गठबंधन 57 सीटों पर आगे चल रहा है।

08:17 AM, 04-JUN-2024
Lok Sabha Election 2024 Result Live: राहुल गांधी अपनी दोनों सीटों पर आगे
राहुल गांधी अपनी दोनों सीटों वायनाड और रायबरेली पर आगे चल रहे हैं।
हरियाणा में भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर और नवीन जिंदल पीछे चल रहे हैं।

08:14 AM, 04-JUN-2024
Lok Sabha Election 2024: शुरुआती रुझानों में विपक्षी गठबंधन आगे
कन्नौज,घोसी सीट पर विपक्षी गठबंधन आगे चल रहा है। शिमला, सिरसा, वायनाड से भी INDIA गठबंधन आगे चल रहा है।
राजस्थान की चुरू सीट से कांग्रेस के राहुल कस्वां आगे चल रहे हैं। जोरहाट से कांग्रेस के गौरव गोगोई आगे हैं।

08:10 AM, 04-JUN-2024
Lok Sabha Election 2024 Result Live: मंडी सीट से कंगना रनौत पीछे
नागपुर से नितिन गडकरी आगे चल रहे हैं। भाजपा की मंडी सीट से उम्मीदवार कंगना रनौत पीछे चल रही हैं। अभी तक के रुझानों में एनडीए INDIA गठबंधन आगे चल रहा है। एनडीए जहां 16 सीटों पर आगे है, वहीं इंडिया गठबंधन 27 सीटों पर आगे है।

बारामती सीट से सुप्रिया सुले आगे चल रही हैं। सुप्रिया का मुकाबला अपनी भाभी सुनेत्रा पवार पीछे चल रही हैं।
08:07 AM, 04-JUN-2024
Lok Sabha Election 2024: गोरखपुर से रवि किशन आगे
मुंबई नॉर्थ सीट से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बढ़त बनाई। मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव भी आगे चल रही हैं।

गोरखपुर सीट से रवि किशन आगे चल रहे हैं। गाजियाबाद से भाजपा के अतुल गर्ग आगे हैं।
08:04 AM, 04-JUN-2024

Election Results Live: आम चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू
लोकसभा चुनाव के लिए देशभर में मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा चुनावों के साथ-साथ विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों की भी मतगणना हो रही है।

07:59 AM, 04-JUN-2024
Lok Sabha Election Live Result: ‘ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे’
मध्य प्रदेश में भाजपा प्रत्याशी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने खंडवा में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा, ‘आज मंगलवार और आज सबका मंगल होगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारे देश का भी मंगल हो रहा है। भगवान का आर्शीवाद हम पर है…पूरा विश्वास है कि ऐतिहासिक जीत होगी…और 400 पार का नारा पूरा होगा।’

07:56 AM, 04-JUN-2024
Lok Sabha Election 2024 Result Live: मतगणना के लिए स्ट्रॉन्ग रूम खोला गया
गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना से पहले आणंद जिले में स्ट्रांग रूम खोला गया। कुछ ही देर में मतगणना शुरू हो जाएगी।

07:45 AM, 04-JUN-2024
Lok Sabha Election Live: सबसे ऐतिहासिक नतीजे
लोकसभा चुनाव के नतीजों में अगर भाजपा को जीत मिलती है तो पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद पीएम मोदी दूसरे ऐसे नेता बन जाएंगे, जो लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

साल 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सहानुभूति की लहर पर सवार कांग्रेस को आम चुनाव में 415 सीटों पर जीत मिली थी। इस बार अगर एनडीए को इससे ज्यादा सीटें मिलीं तो यह भी एक रिकॉर्ड होगा।

भाजपा की तरफ से पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने। इस बार जीत के साथ ही पीएम मोदी उनकी बराबरी कर लेंगे।

07:37 AM, 04-JUN-2024
Election Results Live: छत्तीसगढ़ में भाजपा ने बनवाए 11 तरह के खास लड्डू
छत्तीसगढ़ के रायपुर में भाजपा द्वारा 201 किलो लड्डू बनवाए गए हैं। लोकसभा चुनाव में जीत का जश्न मनाने के लिए ये लड्डू 11 तरह के बनवाए गए हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं और एग्जिट पोल्स में अधिकतर पर भाजपा की जीत का दावा किया गया है।

07:24 AM, 04-JUN-2024
Lok Sabha Election Live: ‘जो निर्णय होगा, उसे सम्मानपूर्वक स्वीकार करना चाहिए’
मतगणना पर चंडीगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी ने कहा, ‘आज मंगलवार है, हनुमान जी का दिन है। लोगों ने अपनी राय व्यक्त कर दी है। राय ईवीएम में बंद हो गई है। ईवीएम खुल जाएगी और राय सामने आ जायेगी। जनता का जो भी निर्णय होगा, उसे सभी को सम्मानपूर्वक स्वीकार करना चाहिए। ये भारतीय लोकतंत्र की क्षमता है।’

07:12 AM, 04-JUN-2024
भाजपा मुख्यालय में तैयारियां जोरों पर
लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के लिए दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में तैयारियां की जा रही हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए खाना तैयार किया जा रहा है।

07:06 AM, 04-JUN-2024
Lok Sabha Election 2024: ‘किसका होगा राजतिलक? कौन बनेगा प्रधानमंत्री’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button