प्रधानमंत्री मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 07 Jun 2024 01:06 PM
प्रधानमंत्री मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया है. शुक्रवार को पुराने संसद भवन में एनडी संसदीय दल की बैठक में राजनाथ सिंह ने यह प्रस्ताव रखा. इस दौरान सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास किया गया. प्रस्ताव के दौरान टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मंच पर मौजूद रहे. इस दौरान भाजपा सांसद राजनाथ सिंह ने कहा,’मैं सभी नवनिर्वाचित सांसदों को बधाई देना चाहता हूं. आज हम एनडीए का नेता चुनने के लिए यहां आए हैं. मेरा मानना ​​है कि इन सभी पदों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम सबसे उपयुक्त है.’

अमित शाह ने कहा,’यह प्रस्ताव केवल यहां बैठे लोगों की इच्छा नहीं है. यह देश के 140 करोड़ लोगों का प्रस्ताव है. यह देश की आवाज है कि पीएम मोदी अगले 5 साल तक देश का नेतृत्व करें.’ वहीं, एनडीए संसदीय दल की बैठक में भाजपा सांसद नितिन गडकरी ने नरेन्द्र मोदी को लोकसभा का नेता, भाजपा और एनडीए संसदीय दल का नेता नामित करने के प्रस्ताव का समर्थन किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav