कांकेर: 10 से अधिक गांवों में अलर्ट जारी, हाथियों ने घरों को पहुंचाया नुकसान

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 26 May 2022 02:50 PM
कांकेर: 10 से अधिक गांवों में अलर्ट जारी, हाथियों ने घरों को पहुंचाया नुकसान
ऑडियो सुनें

कांकेर. कांकेर जिले के चारामा वन परिक्षेत्र में चन्दा हाथी के दल का उत्पात लगातार जारी है। जिले के जेपरा और उसके आस-पास के गांवों में 25 हाथियों के दल ने जमकर उत्पात मचाया है। फसलों को नुकसान पहुंचाने के बाद अब हाथियों ने घरों को भी नुकसान पहुंचाया है। बीती रात हाथियों के दल ने तुएगाहन में कई घरों को नुकसान पहुंचाया है।

हाथियों के दल ने बीते 4 दिनों से क्षेत्र में आतंक मचा रखा है। जिससे ग्रामीणों की रात दहशत में बीत रही है। चन्दा हाथी का दल धमतरी जिले से होते हुए चारामा वन परिक्षेत्र में प्रवेश कर गया है।

उल्लेखनीय है कि चन्दा हाथी के गले में पहले कॉलर आईडी लगाई गई थी, जिससे दल का लोकेशन आसानी से ट्रेस होता था, लेकिन फिलहाल चन्दा हाथी के गले में कॉलर आईडी नहीं होने की जानकारी सामने आ रही है, जिससे लोकेशन ट्रेस करने में भी वन विभाग को खासी दिक्कतें आ रही हैं।

ऐसे में हाथी कब, किस ओर बढ़ रहे हैं यह भी पता नहीं चलने से ग्रामीणों को अलर्ट करने में भी दिक्कते आ रही हैं। फिलहाल वन अमले में जेपरा के आस-पास के 10 से अधिक गांवों को अलर्ट कर रखा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav