कुपवाड़ा में मादक पदार्थ-आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 15 Jun 2024 03:36 PM
कुपवाड़ा में मादक पदार्थ-आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने मादक पदार्थ-आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से हथियार, गोला-बारूद और प्रतिबंधित सामग्री बरामद दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हेरोइन बेचने के लिए खरीदार तलाश रहा है, इसके बाद पुलिस और सेना ने उत्तरी कश्मीर जिले के करनाह इलाके में अभियान चलाया।

प्रवक्ता ने बताया कि दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 500 ग्राम से अधिक हेरोइन जब्त किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों की पहचान खावरपरब करनाह निवासी शफीक अहमद शेख और बाघबल्ला निवासी तारिक अहमद मलिक के रूप में हुई है।

प्रवक्ता ने बताया कि जांच में पता चला कि एक अन्य व्यक्ति भी इनके गिरोह में, जिसकी पहचान साधपुरा निवासी परवेज अहमद पठान के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पठान को पुलिस और सेना की संयुक्त छापेमारी में गिरफ्तार किया गया और उसके पास से तीन पिस्तौल, 76 कारतूस, छह मैग्जीन और लगभग पांच किलोग्राम संदिग्ध विस्फोटक बरामद किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav